Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jan 2022 4:21 pm IST


उत्तराखंड में भारी बहुमत से सरकार बनाऐगी भाजपा: टम्टा


बुधवार को घनसाली पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश के सबसे अधिक राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। इस बार भाजपा उत्तराखंड में 60 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद को भुला कर कमल के निशान के लिए कार्य करना है। बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री ने देश के हर गांव की महिलाओं और बच्चों के दिलो में बसते हैं। भाजपा सरकार ने कांग्रेस के वर्षों के भ्रष्टाचार से देश की जनता को छुटकारा दिलाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देश के अंदर 40 करोड़ लोगों के जन धन खाते खोल कर उन्हें लाभ पहुंचने का काम किया है, जिसका लाभ आज करोड़ों किसानों को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य का निर्माण भी बीजेपी के शासन काल में था और भाजपा ही उत्तराखंड को संवारने का काम कर रही है। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि उन्होंने अपने पाच वर्ष के कार्यकाल में घनसाली के हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया है। आज विधान सभा के हर नागरिक को सड़क सुविधा का लाभ मिल रहा है।