Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Nov 2021 5:10 pm IST


पीएम मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है देश : भट्ट


केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर है। महंगाई को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य हित में लगातार फैसले ले रहे हैं। बुधवार को रुद्रपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की सभी मांगें मानी जा रही हैं। वहां मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, पैरा खिलाड़ी हरीश चौधरी आदि थे। इधर, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट पूर्व मंडी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सामंती के आकस्मिक निधन पर उनके बिगवाड़ा स्थित आवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। वहां उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश परिहार, कमलेन्द्र सेमवाल, विपिन जलहोत्रा, आदि थे।