Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Nov 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

Social Media पर वायरल हुई सलमान खान की इस एक्ट्रेस की तस्वीर, देखें कितनी बदल गई है शक्ल


फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है जिनमें से आज कई तो बॉलीवुड से काफी दूर हो चुकी हैं। उन्हीं में से एक थीं 90 के दशक की एक्ट्रेस रंभा, जिन्होंने सलमान के साथ एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।
फिल्म बंधन और जुड़वा  में सलमान खान के साथ नजर आईं एक्ट्रेस रंभा लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
साल 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' में पहली बार सलमान खान और रंभा की जोड़ी परदे पर नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस जमकर हिट हुई थी। इसके साथ साल 1998 में आई फिल्म 'बंधन' में रंभा और सलमान ने दोबारा स्क्रीन शेयर की थी। कभी अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर सनसनी मचाने वाली रंभा अब पूरी तरह बदल गई हैं। उनकी इस लेटेस्ट तस्वीर को देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह वही रंभा हैं जो 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करती थीं।