Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 5:32 pm IST


सीएम धामी ने क्रांति मेले को किया राजकीय मेला घोषित


पौड़ी: पौड़ी के पीठसैंण में शनिवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में लगे क्रांति दिवस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। बड़ी संख्या में लोग इस मेले में जुटे। क्षेत्रीय जन विकास समिति पीठसैंण-मासौं और प्रशासन ने यहां पहले से तैयारियां की हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां क्रांति मेले को राजकीय मेला घोषित किया वहीं 1971 के युद्ध में शामिल रहे सैनिक परिजनों को भी सम्मानित किया। सीएम ने इस दौरान किशोरी किट, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की।स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत बीते दो दिनों से क्षेत्र भ्रमण में ही रहे। डा. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य महकमे ने 115 से अधिक स्वास्थ्य मेले अभी तक लगा दिए हैं। इनमें 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना उपचार करवाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 5 लाख 27 हजार लोगों को निशुल्क इलाज करवाया जा चुका है।