Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Mar 2022 11:30 am IST


10 मार्च से शुरू होंगे होलाष्टक, दान-पुण्य से मिलेगा लाभ, जानिए महत्व...


होलिका दहन से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं जो 10 मार्च से 18 मार्च तक चलेंगे. फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक होलाष्टक के दौरान इन आठ दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते. लेकिन देवी-देवताओं की आराधना के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं. इन आठ दिनों के मध्य विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान, जमीन, वाहन क्रय और विक्रय आदि निषेध माने गए हैं. वहीं 14 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के मीन राशि में गोचर करने पर भी शुभ कार्य वर्जित रहते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि होलाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से लग जाता है. इस बार होलाष्टक 10 मार्च से 18 मार्च तक लगेगा. इस बार होलिका दहन 17 मार्च 2022 को होगा, इसलिए होलाष्टक होली से आठ दिन पहले यानी 10 मार्च 2022 से लग जाएंगे. वहीं इसके अगले दिन यानी कि शुक्रवार 18 मार्च 2022 को होली खेली जाएगी.