Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 Nov 2021 5:15 pm IST


उत्तराखंड: निम के नाम एक और उपलब्धि, शुरू कर रहा है स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग कोर्स


नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश में पर्वतारोहण के प्रशिक्षण से जुड़े नामचीन संस्थानों में निम पहली बार 17 नवंबर से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग का कोर्स शुरू कर रहा है। 11 दिनों तक चलने वाले इस कोर्स में प्रतिभागियों को वॉल  क्लाइंबिंग की तकनीकें सिखाई जाएंगी। निम के उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल ने बताया कि यह कोर्स 17 से 27 नवंबर तक चलेगा। इसमें स्पीड  क्लाइंबिंग, लीड क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्पीड  क्लाइंबिंग व लीड क्लाइंबिंग में क्लाइंबर को 50 मीटर ऊंची वॉल पर तेज गति के साथ चढ़ना होगा। वहीं बोल्डरिंग में साढ़े चार मीटर ऊंची वॉल पर होल्ड्स से तैयार रूट को पार करना होगा। स्पोर्ट्स  क्लाइंबिंग सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए 30 से 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। 4 नवंबर तक 16 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल ने बताया कि कोर्स शुरू होने से पूर्व अंतिम तिथि तक इसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। कोर्स का शुल्क 9075 रुपये है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार www.nimindia.net पर लॉग इन कर सकते हैं।