Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Oct 2021 7:00 am IST


उत्‍तराखंड में इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ


 प्रदेश में अब राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। पदोन्नति के नियमों में छूट को बनी नियमावली पर लगी रोक हटने से करीब 250 इंटर कालेजों को मुखिया मिल सकेंगे। प्रदेश में कुल 1385 राजकीय इंटर कालेज हैं। इनमें से एक हजार से ज्यादा कालेजों में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं हैं। इन कालेजों को कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के भरोसे चलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य का पद शत-प्रतिशत पदोन्नति का है।