Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 3:13 pm IST


22 से चक्काजाम करेंगे सरकारी वाहन चालक


अल्मोड़ा। नौ सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर राजकीय वाहन चालक महासंघ में भारी रोष है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर अब महासंघ ने 22 से चक्काजाम की चेतावनी दी है। संघ के अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने वाहन चालकों की भर्ती करने, ग्रेड वेतन 4800 देने, विभागीय वाहन खरीदने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघ संघर्षरत है। लेकिन वाहन चालकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे चालकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अब मजबूरन 22 से सरकारी वाहन चालक चक्काजाम को बाध्य है। हालांकि आंदोलन के पहले पांच दिनों तक अति आवश्यक सेवाओं को आंदोलन में शामिल नहीं किया जाएगा।