Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 9:12 am IST


बसपा के संस्थापक कांशी राम का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया


हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा स्वर्गीय कांशीराम ने पार्टी बनाने से पहले 14 वर्षों तक जमीनी संघर्ष करतें हुए समाज सेवा करने के लिए अपने घर न जाने का प्रण लिया था। लेकिन आजकल कई लोग बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से संगठन बनाकर केवल अपनी दुकाने चला रहें हैं। ऐसे लोगों से समाज को सावधान रहने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष एसपी बावरा ने कहा कि कांशीराम साहब ने समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए पूरे देश मे साईकिल यात्रा की।


जिसमें देश के वंचित लोगों ने उनका साथ दिया और उनकी सच्ची लग्न व मेहनत से बहुजन समाज पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर केंद्र में बसपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस मौकेे पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम, प्रदेश प्रभारी मदनलाल, सूरजमल, चै.राजेन्द्र सिंह, रविन्द्र पनियाला, पंकज सैनी, सरबत करीम अंसारी, ओमपाल सिंह पाल, इरशाद अली, धर्म सिंह, राजदीप मैनवाल, शुभम सैनी, डा.नाथीराम, सत्तार अली, खडकसिंह, मदनपाल, दिनेश चैहान, आदित्य ब्रजवाल, योगराज, अनूप कुमार, चन्द्रपाल, युनुस अंसारी, पप्पू सिंह पाटिल, राहुल चैधरी, अश्विनी कुमार, डा.चरन सिंह, सतेन्द्र चैहान, रविन्द्र कश्यप, अजय वर्मा, सतपाल जेसवाल, सरदार भोपाल सिंह, संजय खत्री, विकास गुप्ता, डा.जयसिंह, चन्द्र किरण आदि सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।