Read in App


• Mon, 11 Mar 2024 4:43 pm IST


पांच दिवसीय दौरे पर देवप्रयाग पहुंचीं वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती


पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंचीं। पांच दिवसीय प्रवास में वह यहां पावन गंगा से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगीं।यहा विश्व शांति व कल्याण के लिए वह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेगी। सोमवार को भगवान रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन से उन्होंने इसकी शुरुआत की। इसके बाद भागीरथी अलकनंदा संगम स्थल पर पुरोहितों के साथ मां गंगा का पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा यज्ञ की शुरुआत की। पांच दिवसीय प्रवास में हर शाम वह  गंगा आरती भी करेंगी।