Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Apr 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

मुश्किल में फंसे बादशाह, शिव भक्तों ने दी FIR की धमकी, जानें पूरा मामला


सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने एक एलबम सॉन्ग की वजह से विवादों में आ गए हैं।  इस गाने में गालियों और अश्लील भाषा के बीच भोलेनाथ शब्द का इस्तेमाल किया गया है जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं महाकाल मंदिर के पुजारी और अन्य  शिव भक्तों ने गाने में भोलेनाथ का नाम लेने पर रैपर पर FIR दर्ज कराने की बात कही है।
आपको बता दें कि हाल ही में बादशाह का एलबम ‘सनक’ रिलीज हुआ है, 2 मिनट 15 सेकंड का ये एलबम सॉन्ग यूट्यूब कर ट्रेंड कर रहा है।
इस एल्बम सांग में गालियों और सेक्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं एक अंतरे में कहा है- भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है।
गाने में भोलेनाथ शब्द इस्तेमाल किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इस गाने को अब तक 18 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।