Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Dec 2021 6:51 pm IST


भाजपा के मंत्री सुबोध उनियाल ने हरीश रावत पर साधा निशाना


आज बुधवार को भाजपा की संकल्प यात्रा का पर्यटन नगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब व खनन माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की हरिश रावत की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रदेश की संवेदनशील सरकार बनाने के लिए चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।