Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Apr 2023 9:26 am IST

मनोरंजन

अर्जुन कपूर को भी पसंद आया मलाइका का 'तेरा की ख्याल' सॉन्ग, लेडी लव के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा ये स्पेशल मैसेज


बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा  का गाना 'तेरा की ख्याल' रिलीज हो गया है। इस डांस वीडियो में मलाइका ने अपने शानदार डांस और किलर लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। गुरु के साथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री भी  लाजवाब है। 'तेरा की ख्याल' जहां एक तरफ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।


हीं मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इसकी तारीफ करने से खुद नहीं रोक पाए। अर्जुन कपूर ने इस गाने को लेकर मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा- 'इस गाने को प्यार करो' और उन्हें टैग किया।' बता दें कि 'तेरा की ख्याल' गाने को गुरु रंधावा ने अपने सुरों से सजाया है। रॉयल मान ने इस गाने को लिखा है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस इसे कोरियोग्राफ किया है।