Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 8:55 am IST


Air India को खरीदने की दौड़ में अब सिर्फ टाटा और स्पाइसजेट


सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को खरीदने की दौड़ में सिर्फ टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के ही नाम बचे हैं। बाकी बोलियों को खारिज कर दिया गया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है।


बताया जा रहा है कि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) के स्तर पर कई बोलियां मिली थीं। मूल्यांकन के बाद इनमें से ज्यादातर को खारिज कर दिया गया। बोलीकर्ताओं की प्रतिक्रिया से सरकार के संतुष्ट होने के बाद योग्य बोलीकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।