Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 5:22 pm IST


जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर उक्राद में गुटबाजी, अल्मोड़ा में दो जिलाध्यक्ष बने


अल्मोड़ा : उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में खुल कर गुटबाजी सामने आई। एक ही दिन में उक्रांद ने दो जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए। केंद्रीय नेतृत्व के दिनेश जोशी को जिलाध्यक्ष घोषित किया है जबकि अल्मोड़ा में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में कुंदन बिष्ट को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दो जिलाध्यक्ष घोषित होने से कार्यकर्ता असमंजस में है कि वह किसे जिलाध्यक्ष मानें। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के आदेशानुसार प्रदेश महामंत्री सुशील उनियाल ने दिनेश जोशी को उक्रांद अल्मोड़ा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।