Read in App


• Mon, 22 Feb 2021 7:47 am IST


कालीमठ पहुंचे गढ़वाल सांसद ने मां काली का लिया आशीर्वाद


रूद्रप्रयाग- गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कालीमठ पहुंचकर आराध्य मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की।रविवार सुबह गढ़वाल सांसद कालीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां काली के दर्शन किए। इसके बाद वे गुप्तकाशी पहुंचे और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के साथ आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने को कहा। बैठक के उपरांत गढ़वाल सांसद लमगौंडी गांव पहुंचे और मंदाकिनी महिला बुनकर केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भविष्य में महिला बुनकर केंद्र को कौशल विकास केंद्र या प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के मुद्दे को आगामी संसद सत्र में रखते मंत्रालय को पत्र लिखने की बात भी कही। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, डा. हरिकृष्ण बगवाड़ी, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बवाल आदि मौजूद थे।