Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Jul 2022 3:56 pm IST

राजनीति

कांग्रेस ने खोला केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा


बागेश्वर : कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर दोनों सरकारों का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है, लेकिन उन्हीं के कार्यकाल में भर्ती के नाम पर घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसके बाद भी सरकारें नहीं चेत नहीं हैं। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरपयोग कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी। सरकारों को बेनकाब करेगी।जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस, युकां कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिरहे पर एकत्रि हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्मय हुई भर्ती परीक्षाओं में 15-15 लाख रुपये में पेपर बेचेन का खुलासा हुआ है। राज्य के खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन तथा घोटाले सहकारिता विभाग तथा शिक्षा विभाग में लगातार घोटाले हो रहे हैं।