Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Mar 2023 2:33 pm IST

मनोरंजन

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ किया 'नाटू नाटू' गाने पर डांस, देखें वीडियो


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती इंडस्ट्री के वन ऑफ द मोस्ट लव्ड कपल्स में होती हैं। मौका चाहे किसी इवेंट का हो या फिर पार्टी का, ये कपल अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। हाल ही में विराट और अनुष्का ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स इवेंट में शिरकत की। इस दौरान विराट ने रेड कार्पेट पर ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर अपने शानदार डांस किया जिसमें अनुष्का उनको चियर करती हुई नजर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर धमाल मचा रहे इस वीडियो में विराट ने अपने फोन पर पेप्पी नंबर बजाया और हुक स्टेप करने लगे।वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने पहिया घुमाया और '3 AM फ्रेंड' का नाम देने के लिए कहा गया तो दीवा ने विराट की तरफ इशारा किया। बाद में, क्रिकेटर ने अपनी बारी का पहिया घुमाया जिसमें उन्हें RRR के पॉपुलर सॉन्ग 'नाटू नाटू' पर डांस करने को कहा गया। बस फिर क्या था विराट ने अपना फोन निकाला, गाना बजाया और फुट-टैपिंग नंबर का हुक स्टेप करने लगे। विराट कोहली को इस तरह मस्ती में झूमते देख अनुष्का शर्मा खुश होकर उन्हें चियर करने लगीं।