Read in App


• Mon, 27 May 2024 3:28 pm IST


तपती गर्मी में पसीने के साथ निकला दम, डायरिया के मरीजों से अस्पताल पैक


रविवार रात तक 24 घंटे में 200 से ज्यादा लोग इन्हीं समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें से कई को भर्ती करना पड़ा।  तपती गर्मी में लोग बीमार हो रहे।
उत्तराखंड के मैदानी शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तपती गर्मी के बीच लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है। गर्मी में लोग बीमार भी हो रहे हैं। ऐसे में बढ़ते तापमान के बीच लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो गया है।

दून और कोरोनेशन अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार रात से रविवार रात तक 24 घंटे में 200 से ज्यादा लोग इन्हीं समस्याओं को लेकर पहुंचे। इनमें से कई को भर्ती करना पड़ा। दून अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार रात को 192 मरीज ईएमओ डॉ. नवजोत सिंह और डॉ. नरेश राणा ने देखे। इनमें से 12 को भर्ती किया गया। करीब 80 मरीज ऐसे थे, जो पेट और गर्मी से संबंधित समस्याओं के थे।

रविवार को शाम आठ बजे तक ईएमओ डॉ. राणा, पीजी डॉ. आमिर, जेआर डॉ. उबेद, ईएमओ डॉ. अमित अरुण ने 90 मरीज देखे। इनमें से करीब 40 डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत वाले मरीज थे। आठ को भर्ती किया गया।
कोरोनेशन अस्पताल के ईएमओ डॉ.मनीष शर्मा के मुताबिक, शनिवार रात को 80 से ज्यादा मरीज इमरजेंसी में आए। इनमें से 50 फीसदी मरीज पेट दर्द, डायरिया, बुखार, उल्टी-दस्त वाले थे। रविवार को पूरे दिन में 100 से ज्यादा मरीज आए। इनमें से करीब 50 गर्मी से परेशानी वाले थे।