Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 10:56 am IST

जन-समस्या

जाम के चलते लोग परेशान, की बायपास के उपयोग की मांग


बागेश्वर: नगर में आए दिन जाम लग रहा है। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को यह समस्या और बढ़ जाती है। सबसे अधिक जाम सरयू पुल से लेकर गोमती पुल तक लगता है। यातायात पुलिस होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सोमवार को भी सरयू पुल से लेकर गोमती पुल तक दिन में कई बार जाम लगा। सबसे ज्यादा जाम एसबीआई तिराहे पर लगा। बागेश्वर में पेट्रोल पंप से सरयू पुल तक  लगा जाम के चलते राह चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आरे-द्यांगण बायपास का उपयोग करने की मांग की है।