Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Jun 2022 11:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: पति को बधंक बनाकर हथियार के बल पर गर्भवती महिला से दुष्कर्म, पांचों आरोपी फरार


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिसे पढ़कर हर कोई सिहर उठेगा। सूचना के मुताबिक, यहां एक गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। 

जानकारी के मुताबिक, हथियार से लैस आरोपियों ने बंदूक के बल पर घटना को अंजाम दिया। वहीं गर्भवती महिला के साथ इस तरह की वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि, पंजाब प्रांत के झेलम शहर में 5 हथियार बंद लोग एक घर में घुस गए। और पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पति को रस्सी से बांध दिया फिर उसके सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। और महिला का भी मेडिकल कराया जा रहा है। गौरतलब है कि, इससे पहले पाकिस्तान में ही चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6 महीने में 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ है और 90 की हत्या हुई है। 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021' के अनुसार लिंग समानता सूचकांक में पाकिस्तान 156 देशों में से 153वें स्थान पर है।