Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Apr 2023 5:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने श्रीलंकाई नौसेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर पर कसा शिकंजा, जानिए क्यों लगे अधिकारी पर प्रतिबंध...


अमेरिका ने लिट्टे के साथ क्रूर संघर्ष के दौरान मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के लिए श्रीलंकाई नौसेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर वसंत कर्णनगोडा पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

बता दें, पिछले तीन सालों में ये दूसरे वरिष्ठ रक्षा अधिकारी हैं, जिन्हें दंडित किया गया है। 70 साल के कर्णनगोडा साल 2005-2009 तक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी रहे। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के साथ साल 2009 में हुई अंतिम लड़ाई के समय वह अमेरिका के स्वीकृत किए जाने वाले दूसरे वरिष्ठ रक्षा अधिकारी बने। इसके बाद वो जापान में श्रीलंका के राजदूत नियुक्त किए गए। 

दरअसल, साल 2020 में, अमेरिका के विदेश विभाग ने इसी तरह वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा पर प्रतिबंध लगाया था। वह लिट्टे के साथ हुई अंतिम लड़ाई के दौरान सेना के एक डिवीजनल प्रमुख थे और बाद में कमांडर बने। विदेश मंत्री ने कहा कि, अमेरिकी विदेश विभाग ने नौसेना के पूर्व कमांडर वसंत कर्णनगोडा को मानवाधिकारों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

इतना ही नहीं ब्लिंकन ने आगे कहा कि, अमेरिका श्रीलंकाई गृहयुद्ध के पीड़ितों के लिए सच्चाई और न्याय की तलाश जारी रखेगा। श्रीलंका के कई अन्य रक्षा अधिकारियों को लिट्टे के खिलाफ द्वीप राष्ट्र के युद्ध में उनकी भूमिका के लिए प्रतिबंधित लगाया है।