Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Oct 2021 11:00 am IST

जन-समस्या

पठन-पाठन का कार्य चल रहा है टिन सेड में


चम्पावत: जिला पंचायत के टिन सेड में चल रहे केन्द्रीय विद्यालय का अपने भवन निर्माण की मांग ने एक बार और जोर पकड़ लिया है। लोगों ने जल्द भवन निर्माण की मांग उठाई है। जागरुक युवा राजेन्द्र सिंह माहरा ने एसडीएम के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2004 में केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट में खोला गया। तब से केन्द्रीय विद्यालय के पठन-पाठन का कार्य जिला पंचायत के बने टिन सेड में हो रहा है। इस स्थान पर जिपं ने कई दुकानों का भी निर्माण करवा दिया है। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भविष्य में भी जिपं उस स्थान में निर्माण कार्य करवा सकती है। जिससे परेशानियां हो सकती हैं।