Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Jan 2022 1:17 pm IST


नैनीताल में फिर कब बन रहे हैं बारिश और हिमपात के आसार


हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने बुधवार को कुमाऊं के कई हिस्सों में 2022 की पहली बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार व शुक्रवार को भी कुमाऊं में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। आठ व नौ जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर मजबूत होने के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश व हिमपात देखने को मिल सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 6 व 7 जनवरी को थोड़ा हल्का पडऩे के बाद 8 व 9 जनवरी को फिर से इसके जोर पकडऩे की संभावना है।