Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Jan 2022 9:30 pm IST

राजनीति

आप के प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने दिया आप से इस्तीफा, आप पार्टी पर लगाया आरोप


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय भट्ट ने अपनी ही पार्टी पर गढ़वालियों के साथ भेदभाव के आरोप लगा दिए। संजय भट्ट ने कहा कि आप पार्टी नर गढ़वाल मंडल में स्थित देहरादून शहर में सभी 6 सीटों पर 1 भी गढ़वाली को प्रत्याशी नहीं बनाया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 40 लाख उत्तराखण्डी रहते हैं और बीजेपी-कांग्रेस दिल्ली में 2-2 उत्तराखण्डी प्रत्याशी उतारती है, जबकि आप पार्टी ने दिल्ली में 1 भी उत्तराखण्डी को टिकट नहीं दिया, लेकिन हद तो तब हो गयी जब आप पार्टी ने गढ़वाल मंडल के दून शहर में 1 भी गढ़वाली को टिकट न देकर अपना दिल्ली वाला इतिहास दोहरा दिया। संजय भट्ट ने कहा कि पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया व सह प्रभारी राजीव कुमार (चौधरी) दिल्ली से आए लेकिन क्या कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठीयाल की आंखों पर भी मुख्यमंत्री बनने की लालच का पर्दा पड़ा है, जो उन्होंने गढ़वालियों के साथ इतना अत्यचार पार्टी में होने दिया। आज इस्तीफा देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट के साथ, धर्मपुर विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू यादव, धर्मपुर विधायक महासचिव राजू सिंह, समसुद्दीन खान, सन्नी पासवान, शिवमुनि आदि शामिल रहे।