Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Jan 2023 10:00 am IST


पत्नी की हंसी पर पति को था शक, ससुराल जाकर पति ने दी चाकू से गोदकर की हत्या; गिरफ्तार


कोतवाली क्षेत्र के गोकुलनगर गांव में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोद डाला। हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका का एक तीन वर्ष का बेटा है। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने पत्नी पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, फरजाना (22) पुत्री मो.सद्दीक निवासी ग्राम गोकुलनगर किच्छा का निकाह चार वर्ष पहले रिजवान अली पुत्र शराफत अली निवासी गैस एजेंसी रोड, किच्छा के साथ हुआ था। फरजाना और रिजवान के बीच किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसके चलते फरजाना पिछले करीब आठ महीने से मायके में रह रही थी।

सोमवार को रिजवान गोकुलनगर अपनी ससुराल में फरजाना से मिलने आया था। फरजाना अपने कमरे में अकेली बैठी थी। दोपहर करीब एक बजे रिजवान ने मौका पाकर फरजाना के गले, पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। शोर होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए। फरजाना को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।