Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 8:30 am IST


गुड़हल का फूल बदल देगा आपकी किस्मत, आज ही घर के कोने में लगाएं एक पौधा


गुड़हल का फूल न सिर्फ खूबसूरत होता है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। गुड़हल के फूल से दरिद्रता दूर करने के अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप गुड़हल फूल के उपाय से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति कर सकते हैं।

- यदि आपका मंगल खराब स्थिति में है। शादी में देरी हो रही है, तो मंगल को मजबूत बनाने के लिए गुड़हल का फूल बहुत ही चमत्कारी है। इसके लिए घर में लाल रंग के गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए। इससे जल्द ही आपको लाभ होगा।
- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है। बहुत कोशिश करते हुए थक चुके हैं, तो गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी और हनुमान जी को अर्पित करें। इससे आपकी गरीबी दूर होगी।
- गुड़हल का फूल कई रंगों में आता है। शुक्रवार के दिन अपने घर के पास स्थित मंदिर में जाकर मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। साथ में दूध से बनी बर्फी भी चढ़ाएं। यह प्रयोग कम से कम 11 शुक्रवार तक करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। वहीं अगर आप लंबे समय से कोर्ट से जुड़े मामलों में फंसे हुए हैं, तो भी यह उपाय कर सकते हैं। दुर्गा उपासना में गुड़हल का उपयोग दुश्मनों पर विजय प्राप्ति के लिए चमत्कारिक उपाय है।
- सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए गुड़हल का फूल मददगार है। इसके लिए प्रतिदिन सू्र्योदय से पहले उठकर उगते सूर्य को जल अर्पित करें। साथ ही उसमें लाल गुड़हल का फूल डाल दें। ऐसा करने से आपके ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। जीवन में मान-सम्मान व प्रसिद्धि की प्राप्ति संभव है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़हल के फूल के बिना सूर्य की पूजा अधूरी मानी जाती है।
- अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो लाल गुड़हल का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी होता है। यदि आप फ्लैट में रहते हैं तो आप गमले में भी लगा सकते हैं।
- गुड़हल का पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करता है।