Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 May 2022 10:30 pm IST

मनोरंजन

क्या वरुण धवन ने की अपने ओटीटी डेब्यू की पुष्टि? जानिए डीटेल्स


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन के लिए दिल्ली में थे। अभिनेता राजधानी में अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ थे। फिल्म के प्रमोशन के अलावा वरुण धवन को पंजाबन गाने का एक एक्सक्लूसिव प्रिव्यू भी किया गया। पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वरुण जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। वहीं इस इवेंट के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि खबर के सच होने की संभावना लग रही है।  

इवेंट के दौरान वरुण से पूछा गया कि क्या उनका ओटीटी इंडस्ट्री में आने का प्लान है। जिस पर अभिनेता ने जवाब दिया, "मैं वास्तव में इस बारे में डीटेल्स नहीं दे सकता लेकिन कुछ काम चल रहा है। है कुछ...समथिंग प्राइम।" एक्टर के इतना कहते ही दर्शक दीवाने हो गए और हूटिंग करने लगे।