Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी रणबीर-आलिया, एक साथ हुए स्पॉट, देखें वीडियो


बॉलीवुड के मशहूर कपल एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  इन दिनों अपनी अपकमिंग  फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच दोनों कपल को एक साथ स्पॉट किया गया। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, वायरल वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, आलिया भट्ट ब्लैक कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे ओर रणबीर का डैशिंग अंदाज  में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने आलिया का हाथ पकड़ रखा है।

फिलहाल आपको बताते चलें कि आलिया और रणबीर कि फिल्म  ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने में करीब 300 करोड़ रुपए लगे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन,  मौनी रॉय और नागार्जुन भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।