Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Feb 2023 2:30 pm IST


चंपावत में विरोध का अनोखा तरीका, ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन


चंपावत : गर्मी शुरू होने में एक महीना बाकी है लेकिन पानी की समस्या अभी से शुरू हो गई है। यहां कलक्ट्रेट से कुछ दूरी पर ढकना बडोला गांव में तीन दिन से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने सूखे नल के सामने खाली बर्तनों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन किया। सोनू भंडारी, ममता, कमला, सावित्री, अंजलि, भैरवी आदि का कहना है कि विभाग को कई बार जानकारी दी लेकिन फि र भी इसका समाधान नहीं किया गया।पेयजल का यही संकट बाराकोट के तड़ीगांव में भी है। नाराज लोगों ने खाली बर्तनों के साथ विरोध जताया। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चार माह से पेयजल की अनियमित आपूर्ति हो रही है। इस कारण लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। सलना से तड़ीगांव के लिए बनी पेयजल योजना में पानी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उधर जल संस्थान के अभियंता भुवन भट्ट ने बताया कि दो दिन पूर्व टूटी पेयजल लाइन ठीक कर ली गई है। शीघ्र ही गांव में कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हेमा देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, तारा राम, मोहन राम, हरीश राम, सुरेश राम, शंकर राम, उमेश राम आदि शामिल थे।