Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 2:00 pm IST

नेशनल

चंडीगढ़ में विशेष एयर-शो के दौरान मौजूद रहीं राष्ट्रपति मुर्मू और रक्षा मंत्री, एयर चीफ मार्शल ने की ये अहम घोषणा...


वायुसेना दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में विशेष एयर-शो का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खासतौर से मौजूद हैं।

वहीं इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि, अत्याधुनिक शस्त्रों के रख-रखाव के लिए एक नई इकाई 'दिशा' का गठन किया गया है। इसके गठन से 3400 करोड़ रुपये की बचत होगी। 

इसके अलावा वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एलान किया कि, नई 'वीपन सिस्टम्स ब्रांच' हमारे पास मौजूद हर तरह की नवीनतम हथियार प्रणाली का रखरखाव करेगी। उन्होंने कहा कि, इससे हर साल भारी बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमें एकीकरण, युद्ध क्षमता के साझा इस्तेमाल की जरूरत है। 

तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। परंपरागत हथियारों की जगह आधुनिक, आसान व तेजी से इस्तेमाल की जा सकने वाली प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूत है, क्योंकि पिछले एक साल में जंग के तरीके बदल गए हैं।