Read in App


• Tue, 23 Mar 2021 7:13 pm IST


चारधाम रूट के डेंजर जोन का सर्वे शुरू


देहरादून। चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने कार्यों में जुट गए हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने चारधाम रूट के डेंजर जोन का सर्वे शुरू कर दिया है। ताकि समय रहते डेंजर जोन को ठीक किया जा सके। ये सर्वे पीडब्ल्यूडी, हाईवे और पुलिस के साथ मिलकर विभाग के द्वारा किया जा रहा है। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए देहरादू से कैंटीफाॅल का जो रूट है वह  वैकल्पिक मार्ग है। ऐसे में इस रूट का भी सर्वे किया गया है। जिसमें चार डेंजर जोन चिन्हित किये गए हैं। इसके अलावा भी इस रूट पर कई जगह साइन बोर्ड, रिलेक्टर, लाइट आदि लगाने की आवश्यकता है। जिसे चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले डेंजर जोन को ठीक कर लिया जाएगा। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।