Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Jan 2023 9:00 am IST

नेशनल

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, और गिरेगा पारा, अलर्ट जारी...



दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। हांड कंपाने वाली सर्दी से फिलहाल इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है।

वहीं मौसम विभाग ने आज तापमान और गिरने की आशंका जताई है। कोहरे के चलते आज सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे से विमानों के समय बदल दिए गए हैं। वहीं कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 12 ट्रेन देरी से चल रही हैं, और दो को दोबारा शेड्यूल किया गया है। 

उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं के वजह से दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी नीचे चला गया था। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।