Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 5 Nov 2021 7:17 pm IST


हरीश रावत ने किया संतों का सम्मान


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हरिद्वार ने शुक्रवार को हरिद्वार प्रवास के दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष महंत दामोदरदास महाराज और अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष महंत जसविंदर का फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने संतो से आशीर्वाद लिया तथा राज्य की खुशहाली की कामना भी की

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, एडवोकेट अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, मनीष कर्णवाल, राजवीर चौहान महेंद्र अरोड़ा ठाकुर रतन सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।