Read in App


• Thu, 15 Jul 2021 5:43 pm IST


हरेला पर्व पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बच्चों के साथ करेंगी पौधरोपण


हरेला पर्व पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बालिका निकेतन की संस्थाओं के बच्चों के साथ झाझरा, शिशु निकेतन, केदारपुरम् जायेंगी। कैबिनेट मंत्री वहाँ से विज्ञानधाम के परिसर में रेखा आर्या बच्चों के साथ फलों के पौधे रोपित करेंगी साथ ही बच्चों को उत्तराखण्ड की संस्कृति व हरेला के महत्व की जानकारी भी देंगी। विज्ञान धाम के भ्रमण से बच्चों में विज्ञान और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अभिरुचि का विकास करने में सहयोग भी मिलेगा।