Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Mar 2023 4:57 pm IST


बागेश्वर में बढ़ रही आग की घटनाएं , अब पौड़ीबैंड के जंगल चपेट में


बागेश्वर : जिले में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पौड़ीबैंड से लगा जंगल पिछले दो दिन से जल रहा है। पहले दिन दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन एक दिन बाद फिर आग भड़क गई। इसके अलावा जिला जजी से लगे जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गई। इससे लोग दशत में आ गए। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया गया।फायर सीजन शुरू होने से जिले के जंगल लगातार जल रहे हैं। शुरूआती दौर में दूर-दराज के जंगल जल रहे थे, लेकिन अब जिला मुख्यालय से लगे जंगल भी सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार को जिला जजी के पीछे के जंगल में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों तक पहुंचने लगी। इससे लोग दशहत में आ गए। उन्होंने वन विभाग व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दोनों विभागों के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दिन के वक्त पौड़ीबैंड से लगा जंगल भी आग की चपेट में आ गया। एक दिन पहले भी यहां भीषण आग लगी थी, जिसे दमकल विभाग ने काबू किया था, अब दोबारा आग लग गई है। इन दिनों यहां तेज हवा भी चल रही है। जो आग को फैलने में मदद कर रही है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जंगल की आग पर वन विभाग की पैनी नजर है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।