Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Aug 2023 4:12 pm IST


चंपावत में श्रद्धा मनाया गया गौरा महोत्सव


चंपावत। गौरा महोत्सव दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजनों और लोक गीतों के जरिए गौरा और महेश को विदाई दी। बालेश्वर मंदिर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मल्लीहाट में सातूं-आठूं पर्व का समापन हुआ। शुक्रवार को मल्लीहाट में जानकी बिष्ट के आवास में गौरा महेश को विदाई दी गई।इससे पूर्व महिलाओं ने गौरा महेश की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने झोड़ा और चांचरी का गायन किया। उन्होंने शिवजी बैल में मैया शेर में, गौरा नै जा नूं कैलाशा मेरी गौरा.. आदि गीतों का गायन किया। महिलाओं ने मल्लीहाट से बालेश्वर मंदिर तक गौरा और महेश की शोभा यात्रा निकालने के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया। आयोजन में सरोज पांडेय, भावना बिष्ट, आशा खर्कवाल, शांति पटवा, निर्मला पांडेय, जया पांडेय, गिरजा पांडेय, सुमन वर्मा, पुष्पा पांडेय, हेमा पटवा, लीला पटवा, पुष्पा वर्मा, मीरा खर्कवाल, मंजू साह, मेनका साह, प्रियंका तिवारी, दीपा तिवारी, हेमा जोशी, तारा पंत ने सहयोग दिया।