Read in App


• Sun, 21 Feb 2021 10:28 am IST


एक्टर विवेक ओबरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR


बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय इन दिनों मुश्किलों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर हुई है। यह एफआईआर उनके खिलाफ मास्क पहने बिना बाइक चलाने पर की गई है। वेलेंटाइन डे के मौके पर विवेक ओबरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर रात को बिना मास्क लगाए बाइक चलाते हुए नजर आए थे।

अब अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर विवेक ओबरॉय ने अपना जवाब भी दिया है। उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्विटर पर मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया है।