Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Oct 2022 1:38 pm IST

राजनीति

कांग्रेस बुरे वक्‍त में दलितों को ही बनाती है बलि का बकरा: मायावती


लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नाराजगी व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने निशाना साधते हुए कहा कि अपने बुरे समय में ही कांग्रेस दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छलावा है।

मायावती ने गुरुवार को दो ट्वीट करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इन्‍हें बलि का बकरा बनाते हैं।

गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्‍होंने शशि थरूर को भारी मतों के अंतर से मात दी है। यह छठी बार है, जब कांग्रेस को कोई निर्वाचित अध्यक्ष मिला है।