Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, स्वैगी अंदाज में नजर आए ‘भाईजान’


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: आजकल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म भाईजान की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। एक्‍टर ने इसी बीच फैंस को अपने नए लुक के साथ सरप्राइज किया है।

दरअसल, सलमान खान ने 19 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह लंबे बालों के साथ लेह-लद्दाख की वादियों में स्वैग दिखाते नजर आए। इस फोटो को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म 'भाईजान' का पहला लुक है। भाईजान के नए लुक ने उनके फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

हालांकि, एक्टर सलमान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये लुक किस फिल्म का है। अभिनेता का यह नया लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।