Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 9:49 am IST


महिला से छेड़खानी, बुजर्ग की पिटाई, आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई


बागेश्वर। नगर क्षेत्र में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। विकास भवन-कलक्ट्रेट मार्ग पर एक बुजुर्ग से मारपीट और महिला से छेड़खानी करने वाले को आठ दिन तक पुलिस नहीं खोज पाई। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद होने के बावजूद पुलिस को आरोपी की भनक तक नहीं लगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पीड़ित की ओर से स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। वहीं कांग्रेसियों ने मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। पीड़ितों को पति, पत्नी बताया जा रहा है।