Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 3:52 pm IST

मनोरंजन

Da-bangg Tour: सलमान खान का परफॉर्मेंस देख रोने लगी फैन


बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं। आपको बता दें की   शुक्रवार को  उन्होंने द-बैंग द टूर-रिलोडेड में शानदार परफॉर्मेंस दिया। जिसमे अपने चहेते स्टार को परफॉर्म करते देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। वहीं दबंग एक्टर को अपने सामने देखकर एक फैन ने अपना आपा खो दिया और रोने लगी।  जिसका एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में स्टेज के पास खड़ी एक महिला अचानक रोने लगी। वहीं पास खड़ी लड़की ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन लड़की चिल्लाते रही कि उसे सलमान खान से मिलना है। जिसके बाद शो के होस्ट मनीष पॉल को बीच में आना पड़ा। मनीष पॉल ने उसे सलमान खान से मिलवाने का वादा किया। बताया जा रहा है की मनीष पॉल भी एक बार के लिए डर गए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को कहा कि भाई ध्यान दे कहीं बेहोश ना हो जाए। हालांकि, लड़की चिल्लाती रही कि मैं सिर्फ सलमान खान सर के लिए आई हूं।