Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Sep 2022 6:00 am IST


तिरुपति में एक घर में सो रहे थे डॉक्टर और उनके दो बच्चे, आग ने नहीं दिया आंख खोलने का मौका, झुलसकर मौत


तिरुपति में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में आग लगने से एक डॉक्टर और उनके दो बच्चों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि, आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब तीन से चार बजे के आसपास की है। यहां शार्ट-सर्किट के कारण घर की पहली मंजिल पर आग लग गई। उन्होंने बताया, घर के भूतल में क्लिनिक संचालित हो रहा था। वहीं डॉक्टर का परिवार पहली और दूसरी मंजिल पर रह रहा था। राव ने बताया कि, घटना की जानकारी होते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान चलाए गए बचाव अभियान में डॉक्टर की पत्नी व उनकी मां को बचा लिया गया। 

डॉक्टर रवि शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके 12 साल के बेटे और सात साल की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया, मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।