Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 10:30 am IST


पाटी में किया गया पशु प्रदर्शनी का आयोजन


चम्पावत: पाटी में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पशु प्रदर्शनी जौलाड़ी के लक्ष्मण सिंह मेहता की भैंस चैम्पियन रही। पाटी के पशु के पशुचिकित्सालय में शनिवार को 67 पशुपालकों और 92 पशुओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी पशुओं की पांच श्रेणियां बांटा गया,सभी वर्गों में सर्वोत्तम चैपियन पशु लक्ष्मण सिंह मेहता की रही।वहीं अन्य वर्गों में जौलाड़ी के संदीप मेहता और मंजू देवी की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओसर वर्ग में जौलाड़ी के उमेश चंद्र और तोली के मीना गहतोड़ी की बछिया पहले स्थान पर रहीं।