Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Jul 2022 3:38 pm IST


शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया राइंका के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण


पौड़ी :  शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासो में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी राइंका के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण भी किया।रविवार को शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा श्रीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मासो के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। कहा कि शिक्षा ही भविष्य की दिशा और दशा को तय करती है इसके पठन और पाठन के लिए भवन का निर्माण भी अति आवश्यक है। इसीलिए पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासो में राजकीय इंटर कॉलेज मासो के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया गया है। कहा कि वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मांसो का चौमुखी विकास किया जा रहा है। उनके गांव में चौमुखी विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा रही है। कहा कि शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा किसी और कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। शिक्षकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। इसके बाद शिक्षामंत्री ने चौथान क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।