Read in App


• Thu, 4 Jul 2024 11:20 am IST


नैनीताल में बारिश के कहर के बीच Fail दिखी प्रशसान की तैयारियां, लोगों को उठाना पड़ा करीब 50 लाख का नुकसान


नैनीताल : भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद भी नालों से मलबा नहीं निकालने, रकसिया नाले का ऑउटफाल नहीं बनाने के कारण हल्द्वानी क्षेत्र के करीब 150 घरों में पानी भर गया। इससे लोगों को करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। उधर आंवला चौकी गेट के पास पानी भरने से 30 परिवारों के घर छह फीट पानी में डूब गए। इस कारण 80 लोगों ने भारी बारिश के बीच फोरलेन हाईवे पर रात गुजारी।बुधवार सुबह 10 बजे के करीब प्रभावितों के पास मदद पहुंची। नगर निगम से लेकर प्रशासन के अधिकारी फील्ड में बुधवार सुबह आठ बजे बाद उतरे। प्रशासन की तैयारियों का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इनके पास पानी निकालने के लिए पंप तक नहीं थे। बचाव कार्य के लिए निगम की एक जेसीबी पूरे शहर में घूमती रही। बाद में प्रशासन, निगम ने ठेकेदारों से जेसीबी मांगी। सीवर टैंकरों की मदद से पानी निकाला। कई जगह जेसीबी से दीवारें तोड़कर पानी निकाला गया।