Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 6:53 pm IST

जन-समस्या

ये दो राज कुंवर होली खेलें सरयू के तीर..


जाखनी में गिरीश पंत के आवास पर हुई होली में महिलाओं ने जमकर रंग उड़ाया। महिलाओं ने ये दो राज कुंवर होली खेलें सरयू के तीर, सरयू किनारे अयोध्या नगरी गायन कर भगवान राम की भक्ति का गुणगान किया। वहां सरिता पंत, कमला ओझा, दीक्षा, गीता खड़ायत, दुर्गा वर्मा, दीपा पुनेड़ा, शोभा पंत आदि थे। संवाद

नगरपालिका क्षेत्र में जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री जनक जोशी के आवास पर महिलाओं की बैठक होली हुई। महिलाओं ने अरे होली खेले रघुवीरा जगल में होली खेले रघुवीर गीत पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान मीनित जोशी, सुमन जोशी, कमला, बीना तिवारी, तनुजा तिवारी, रक्षिता शर्मा आदि थे।