Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Mar 2022 6:56 pm IST


घंटों पानी को तरसे नए हरिद्वार क्षेत्र के लोग


पेयजल लाइन की मरम्मत के चलते दूसरे दिन शुक्रवार को भी नया हरिद्वार क्षेत्र में घंटों पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बीते गुरुवार को भी देर शाम पानी की सप्लाई शुरू हो पाई थी। क्षेत्र के लोगों को शुक्रवार को पानी की सप्लाई बंद होने की जानकारी नहीं थी। सुबह ही पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया था। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी।