Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 Nov 2021 10:38 am IST


साली का हत्यारा जीजा गिरफ्तार, भाग गया था नेपाल


उधमसिंह नगर की गदरपुर पुलिस ने आज हत्या का खुलासा कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने किया। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को एक महिला की हत्या कर दी गई थी और मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस को खोलने के लिए कई जगहों पर दबिश दी और सीसीटीवी खंगाले। जांच के दौरान आज मुकंदपुर के कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी मृतका का जीजा था और परिवारिक कलह के चलते उसकी मृतका से रंजिश थी।