Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Apr 2022 11:01 am IST


रामनवमी पर मंदिरों में गूंजी घंटियों की ध्वनी


पौड़ी : रामनवमी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में कन्याओं का पूजन और हरियाली काट रोट बांटते हुए खुशहाली की कामना की। पौड़ी में रविवार को रामनवमी के अवसर पर अछरीखाल के समीप स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के बीच हवन यज्ञ करने के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। मंदिर के संस्थापक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दिनभर पूजा अर्चना के बीच भंडारे का भी आयोजन किया गया है। बताया कि भंडारे के बीच जो राशन बचेगी उसे गरीबों के बीच बांट दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राठ क्षेत्र के कोठला, सैंजी, पाबौ, बरसुडी, मिलाई, चपलोडी, बुरासी सहित गांवों में लोगों ने कन्याओं का पूजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दौरान मंदिरों और घरों में शंख और घंटियों की ध्वनियां गूंजती रही।